Header Ads Widget

Detailed information about Computer Mouse | Types of Computer Mouse?

नमस्ते दोस्तों,
स्वागत है आप सभी का अपने शारदे माँ साईट में

Computer-mouse-full-lesson-in-hindi

दोस्तों, इस पोस्ट में हम कंप्यूटर माउस से भली-भांति परिचित होंगे और माउस से सम्बंधित सभी विशेष जानकारी को प्राप्त करेंगे जिसमें मुख्य रूप से शामिल प्रश्न है: 👇


कंप्यूटर माउस से जुड़ा और भी कई खास प्रश्नों के उत्तर जो कि इस एक पोस्ट में हम जानने वाले हैं, तो आइये बिना समय गंवाएं इस बेहेतरीन पोस्ट को शुरू करते हैं:-  

Computer Mouse क्या होता है ?

  • तकनीकी रूप से Computer Mouse एक Pointing Device है जिसके द्वारा हम कंप्यूटर में उपलब्ध सामग्री अथवा किसी विकल्प का चुनाव करते हैं अर्थात Point out करते हैं तब जाकर उससे सम्बंधित Instruction कंप्यूटर को पास होता हैं, फिर कंप्यूटर अपना कार्य करती है
  • दोस्तों, Computer Mouse का उपयोग हम हमारे कंप्यूटर को सही ढंग से Operate करने के लिए करते हैं, कंप्यूटर में अपने आवश्यकतानुसार किसी Program/ Application / Software को Start करने के लिए इसके अलावा किसी File, Folder को खोलने के लिए या फिर किसी अन्य विकल्प को माउस द्वारा Click कर उसे उपयोग में लेने के लिए कंप्यूटर माउस का उपयोग किया जाता है, कंप्यूटर पर कार्य करने खातिर माउस हमारे लिए एक बेहद प्रमाणिक और उपयोगी उपकरण (Device) है यही कारण है कि "Mouse" कंप्यूटर के मुख्य भाग में शामिल है 

Mouse Arrow क्या होता है?

  • दोस्तों आपने देखा होगा कि जब हम माउस को किसी चालू Computer या Laptop से Connect कर थोडा भी हिलाते या घुमाते हैं तो हमें एक तीर जैसा छोटा Icon हमारे Computer Display पर दिखाई पड़ता है जो माउस को घुमाने पर उसके साथ ही घूमता है इसे ही हम Mouse Arrow कहते हैं, इसी Mouse Arrow को Computer Display में हमारे द्वारा चुने गए किसी सामग्री अथवा किसी विकल्प के ठीक ऊपर लाकर अर्थात Point out कर माउस द्वारा Click करते हैं फिर कंप्यूटर हमें अपनी प्रतिक्रिया देता है।   
        

Computer Mouse का नाम आखिर Mouse क्यों रखा गया?

Detailed-information-about-computer-mouse

  • दोस्तों, Mouse का हिंदी अर्थ है चूहा, दरअसल Computer Mouse का Design और उसका Size बिलकुल Mouse अर्थात एक चूहा की तरह है, साथ ही कंप्यूटर माउस में ठीक चूहे की पूंछ की तरह एक तार (Wire) भी लगा होता है जिससे यह Device असली चूहे जैसा प्रतीत होता है इन्हीं कारणों से कंप्यूटर के इस Device को Mouse नाम दिया गया है

Mouse का Full Form क्या होता है?

आइये जानते हैं Computer Mouse का Full Form और उसका हिंदी अनुवाद:-  
  • Mouse: Manually Operated Utility Selected Equipment.
  • हिंदी अनुवादमैन्युअल रूप से अर्थात मानव द्वारा संचालित एक ऐसा उपकरण जो आवश्यक विकल्पों के चुनाव में उपयोगी है।

Computer Mouse कितने प्रकार के होते हैं?

दोस्तों, तकनीकी रूप से Computer Mouse के मुख्यतः कई प्रकार हैं जिन्हें निचे सूचि में शामिल किया गया है:-
  • Mechanical mouse,
  • Optical mouse,
  • Wireless mouse,
  • Trackball mouse,
  • Gaming mouse,
  • Stylus mouse,
  • Gyroscopic mouse,
  • Vertical mouse.
  • दोस्तो, समय धीरे-धीरे जिस तरह बदलता गया उसके साथ ही Computer Mouse में भी कई बदलाव होते रहे हैं इसी वजह से Mouse के कई प्रकार हमारे समक्ष समय-समय पर आते रहे जिनके नाम ऊपर सूची में बताया गया है, इनमें से कुछ Mouse का चलन समाप्त हो गया और कुछ अभी भी सक्रिय हैं। 

आज के समय किस प्रकार के Mouse का चलन हैं?

Types-of-computer-mouse



दोस्तों, कंप्यूटर उपयोग के लिए आज के समय Market में मुख्यतः तीन प्रकार के Mouse उपलब्ध हैं जिनमें शामिल हैं:-
  • Wireless Mouse: Wireless Mouse में Wire अर्थात कोई तार लगा नहीं होता है इसमें Bluetooth तकनीक का उपयोग किया जाता है जिसके लिए इसमें Pencil Battery का उपयोग होता है।
  • Wired Mouse: Wired Mouse में USB के साथ तार लगा होता है जो बिना Battery के ही केवल USB द्वारा Computer से Connect होकर संचालित होता है।
  • Gaming Mouse: इसके अलावा कुछ Mouse में LED. Lights का उपयोग किया जाता है, ऐसे Mouse ज्यादातर Game खेलने के शौकीन लोग खरीदते हैं। (इन तीनों प्रकार के माउस को ऊपर चित्र में दर्शाया गया है

Computer Mouse में कुल कितने बटन पाए जाते हैं?

how-many-types-button-in-computer-mouse


  • Computer Mouse में मुख्यतः 2 बटन दिया गया होता है जिसमें से एक Mouse का Left बटन और दूसरा Right बटन और इसके अलावा दोनों बटन के मध्य में एक गोल पहिएं जैसा Scroller भी दिया होता है इसे भी आमतौर पर बटन ही कहते हैं जो बड़े काम की चीज होती है आइये अब इन तीनों बटन के उपयोग के बारे में विस्तार से समझें;

Left बटन के मुख्यतः क्या उपयोग होते हैं?

  • Left बटन का उपयोग हम अपने कंप्यूटर में अपने द्वारा चुने गए स्थान को Select करने के लिए, किसी Folder को खोलने के लिए, या किसी Icon, Audio, Video, File, Program/ Application/ Software इत्यादि को Active करने अर्थात Start करने के लिए करते हैं।
  • जब हम माउस में दिए गए Left Button को दबाए रखते हुए ऊपर या नीचे करते हैं तो इस प्रक्रिया में एक Box जैसा Drawing दिखाई देता है इस प्रक्रिया को हम Drag करना कहते हैं,
  • इस Dragging प्रक्रिया द्वारा हम Computer के Display में दिखने वाले किसी Object को Select कर सकते हैं फिर हम उसे अपने कार्य के अनुसार कहीं Copy कर सकते हैं, Cut (स्थानांतरित) कर सकते हैं या Delete कर सकते हैं इसके अलावा भी अन्य प्रतिक्रियाएं की जा सकती हैं।

Right बटन के मुख्यतः क्या उपयोग होते हैं?

  • दोस्तों, कंप्यूटर में माउस द्वारा Right Button का उपयोग मुख्य रूप से विकल्पों (Options) के Dialogue box को On करने के लिए होता है जहां से हम अपने आवश्यकतानुसार विकल्पों का चुनाव कर आगे बढ़ते हैं।

Scroll बटन के क्या उपयोग होते हैं?

  • दोस्तों, Scroll बटन Computer mouse के Right बटन और Left बटन के ठीक बीचो-बीच स्थित होता है जो एक पहिए जैसा होता है जिसे आगे या पीछे घुमाकर हम Computer के Display में दिखने वाले पेज को या विकल्पों के Dialogue Box को ऊपर या नीचे कि ओर Move करते हैं जो हमारे कार्य को आसान बनाता है।

Click और Double Click में क्या अंतर होता है?

  • दोस्तों, माउस में दिए गए दोनों बटन Left या Right में से किसी एक बटन को जब हम एक बार दबाकर छोड़ते हैं तो उसे हम Click कहेंगे और जब हम किसी एक बटन को लगातार दो बार दबाकर छोड़ते हैं तो उसे हम Double Click कहेंगे
  • ध्यान रहे कि हम Double Click के लिए हमेशा माउस के Left बटन का ही उपयोग करते हैं, Right बटन का नहीं, जब भी कभी Double Click का जिक्र हो तो उसका संबंध सिर्फ Left बटन से ही होगा, यदि हम Right बटन का उपयोग Double Click के लिए करेंगे तो उसका कोई परिणाम नहीं निकलेगा। 

Computer Mouse को पकड़ने की सही विधि क्या है?

  • दोस्तों, हमारे बीच अधिकांश लोग अपने अधिकांश कार्य Right Hand द्वारा करते हैं और कई लोग Left Hand द्वारा लेकिन Left hand द्वारा अधिकांश कार्य करने वालों की संख्या बहुत ही कम है, हालांकि इन दोनों प्रकार के लोगों को ध्यान में रखते हुए माउस में तकनीकी रूप से ऐसी सुविधाएं दी गई हैं जिससे इन दोनों प्रकार के लोग माउस को आसानी से उपयोग कर सके, इस तकनीक के बारे में हम आगे और भी समझेंगे।
  • ध्यान रहे Default रूप से अर्थात सामान्यतः माउस की तकनीकी प्रणाली Right Handed ही दी गई होती है।
  • यदि हम सामान्य रूप से माउस के उपयोग के बारे में बात करें तो हमें ज्यादातर लोग Right Hand द्वारा माउस का उपयोग करते दिखाई देते हैं।
आइए अब थोड़ा जानते हैं कि सामान्य रूप से अर्थात Right Handed लोगों की दृष्टि से कंप्यूटर माउस को सही से पकड़ने के विधि क्या है:

  • सबसे पहले अपने हाथों के पंजे को माउस के ठीक पीछे की ओर टेबल पर टिकाएं फिर Computer Mouse को अच्छे से पकड़ें, फिर अंगूठे के नजदीक वाले उंगली जिसे English में हम Index Finger कहते हैं उस उंगली को Mouse के Left Button पर रखें,
  • Index Finger के बाद वाली उंगली जिसे English में हम Middle Finger कहते हैं उस उंगली को Mouse के Right Button पर रखेंगे और शेष सभी तीनों उँगलियों का उपयोग Mouse को (Balance) सहारा देने के लिए करेंगे,
  • Scroll बटन को उपयोग करने के लिए हम अंगूठे के नजदीक वाली उंगली Index Finger का उपयोग करेंगे जिससे हम Mouse के Left Button का उपयोग करते हैं यदि आप इसमें असहज महसूस करते हो तो आप Index Finger के नजदीक वाली उंगली Middle Finger का भी उपयोग Scrolling के लिए कर सकते हैं,    
  • माउस उपयोग की प्रक्रिया में इस बात का ध्यान रखें कि माउस अपने स्थान से ज्यादा इधर-उधर ना खिसके और माउस को हमेशा Mouse Pad में ही उपयोग करें

Mouse Pad क्या होता है?

what-is-mouse-pad?


  • दोस्तों, यूँ तो हम Computer Mouse को बिना Mouse Pad के भी उपयोग कर सकते हैं या इसकी जगह हम और कोई अन्य समतल वस्तु को माउस के निचे रख कर उपयोग कर सकते हैं किन्तु ये पूरी तरह Smoothly कार्य नहीं करेगा, इसी कारण हम Computer Mouse को Smoothly चलाने के लिए Mouse Pad का उपयोग करते हैं जिससे Mouse बेहतर ढंग से कार्य करता है और साथ ही साथ Mouse Pad हमारे Computer Desk (मेज) को एक अच्छा Look भी प्रदान करता है, Mouse Pad को ऊपर चित्र में Mouse के साथ दिखाया गया है।
-------------------🔆🔆🔆🔆🔆-------------------
  • आज का ये पोस्ट यहीं समाप्त होता है मिलते हैं अगले किसी ऐसे ही ज्ञानवर्धक पोस्ट के साथ जो हमारे COMPUTER उपयोग कि गतिविधि को काफी ADVANCE LEVEL तक पहुंचा सकता है।
  •  दोस्तों, इस पोस्ट को LIKE करें और आपके पास यदि इस साईट SHARDE MAA से सम्बंधित किसी भी प्रकार के विचार हो तो आप अपने विचार हमें अवश्य शेयर करें इसके लिए कंप्यूटर SCREEN के RIGHT SIDE में और मोबाइल DISPLAY में निचे की ओर MASSAGE BOX दिया गया है कृपया उसका उपयोग करें,

पिछला अध्याय

Computer Keyboard के बारे में 👉 Computer Keyboard Basics Chapter- 1 for Beginners | Become a keyboard expert
Keyboard Advance Shortcut के बारे में 👉Useful Shortcut Keys in Computer Keyboard | Keyboard Shortcut Keys in Hindi

धन्यवाद